सोनामनी गोदाम पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में 123 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
अररिया 29 सितम्बर(हि.स.)। जिले की सोनामनी गोदाम थाना पुलिस और एसएसबी 56 वीं वाहिनी बीओपी डूबा टोला की टीम की संयुक्त कार्रवाई में कुल 409 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया। मामले में एसएसबी और पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया,जबकि चार अन्य तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब रहे।
पकड़ा गया तस्कर मैगरा निवासी ध्रुव लाल मुखिया है, जिन्होंने नेपाल से तस्करी कर शराब लाकर अवैध रूप से बिक्री करने की बात पुलिस के समक्ष स्वीकार किया और फरार हुए अन्य साथियों के बारे में जानकारी दी।एसएसबी और पुलिस की यह संयुक्त कार्रवाई मेहंदीपुर स्थित पेट्रोल पम्प के पहले चिकनी जाने वाली सड़क पर की गई।तस्कर नेपाल की तरफ से शराब की खेप लेकर आ रहा था।
फरार हुए चार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।जानकारी सोनामनी गोदाम थानाध्यक्ष राजा बाबू पासवान ने देते हुए बताया की स्वलिखित बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कारोबारी समेत चार अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कारोबारी को न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर