घूरना थाना पुलिस ने 135 लीटर तस्करी के विदेशी शराब किया बरामद

 


अररिया 20 मई(हि।स.)। जिले की घूरना थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर भारत नेपाल सीमा के पास छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया।शराब तस्कर तस्करी के ख्याल से भारत नेपाल सीमा के पास पांच बोरे में करीबन 135 लीटर विदेशी शराब छिपा कर रखा था।

सूचना पर घूरना थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बॉर्डर के पास छापेमारी की तो पांच बोरे में रखे 135 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ।हालांकि मामले में किसी भी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हुई।

कहा जा रहा है कि पुलिसिया कार्रवाई को देखकर तस्कर नेपाल सीमा में प्रवेश कर भाग निकला।जानकारी बुधवार को फारबिसगंज एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने दी

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर