जलजमाव की समस्या पर एसडीओ ने की अधिकारियों के साथ स्थलीय जांच

 


अररिया 18 अगस्त(हि.स.)।

फारबिसगंज शहर के वार्ड संख्या 22, 24, 25, धत्ता टोला, कुढैली, कटहरा और ढोलबज्जा क्षेत्र में गंदे पानी के जमाव एवं निकासी की गंभीर समस्या को लेकर किरकिचिया पंचायत के पूर्व मुखिया मो. शमीम अहमद और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा लगातार आवाज उठाई जा रही थी।जिसके आलोक में मंगलवार को एसडीओ अभय कुमार तिवारी के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जलजमाव वाले अवरोधों की जांच की गई और गंदे पानी की सुगम निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आमजन को जल्द राहत पहुंचाने के लिए आवश्यक कदमों पर ठोस रणनीति तैयार की गई।

मौके पर एसडीओ अभय कुमार तिवारी,फारबिसगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मयंक कुमार,सिटी मैनेजर शशि आनंद,स्वच्छता पदाधिकारी वन्दना कुमारी,सीआई,कर्मचारी राजा रमन भास्कर,पूर्व मुखिया शमीम अहमद,प्रो. साबिर इदरीस के साथ ग्रामीणों में उमानन्द यादव,नागेन्द्र यादव,सत्यनारायण यादव, गयानन्द चौहान,फूल कुमार चौहान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर