पेंशनर समाज का होली मिलन समारोह 28 फरवरी को,राज्य स्तरीय अधिवेशन के लिए दो प्रतिनिधि अधिकृत

 


अररिया 05 फरवरी(हि.स.)। बिहार राज्य पेंशनर समाज के फारबिसगंज अनुमंडल शाखा की मासिक बैठक स्थानीय पेंशनर भवन में गुरुवार को सभापति उमेश प्रसाद वर्मा की अध्यक्षता में हुई।बैठक का संचालन उप सभापति विद्यानंद पासवान ने किया। सचिव मधुसूदन मंडल ने गत बैठक की कार्यवाही प्रस्तुत की, जिसे सर्वसम्मति से संपुष्ट की गई।

मौके पर सभापति उमेश प्रसाद वर्मा ने नए सदस्य बनाने तथा पटना से छपकर आने वाले मासिक पत्रिका मंगवाने पर जोर दिया।अवसर पर नए सदस्य के रूप में महेंद्र ठाकुर, विजय कुमार सिंह,साहेब राम किस्कू, एवं वीणा भारती ने सदस्यता ग्रहण की। आगामी 28 फरवरी को होली मिलन समारोह मनाने का निर्णय लिया गया, साथ ही हर साल की भांति इस साल भी 15 मार्च को पटना में राज्य स्तरीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए सचिव मधुसूदन मंडल एवं कार्यकारिणी के सदस्य अरूण कुमार मिश्र को अधिकृत किया गया।

मौके पर कोषाध्यक्ष शांति कुमारी,संयुक्त सचिव हरिशंकर झा,विनोद कुमार तिवारी, सूर्यकांत ठाकुर सहित अन्य माैजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर