वार्षिकोत्सव पर निकाली गई निशान शोभायात्रा
अररिया 22 फरवरी(हि.स.)। फारबिसगंज में श्री श्याम महिला परिवार की ओर से वार्षिकोत्सव पर रविवार को निशान शोभायात्रा निकाली गई। जो श्री लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी से निकलकर विभिन्न मार्गों का परिक्रमा करते हुए पुनः मंदिर परिसर में आकर समाप्त हुई।
इस मौके पर ठाकुरबाड़ी परिसर स्थित श्री श्याम मंदिर में बाबा श्याम का दरबार सजाया गया। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में महिलाएं श्याम बाबा का निशान ध्वज थामे हुए जयकारा लगा रही थी।
निशान शोभायात्रा के उपरांत मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं के द्वारा भजन गायन किया गया। साथ ही पुष्प एवं इत्र की वर्षा बाबा श्याम पर करते हुए भक्तों पर भी किया गया।
महोत्सव के मुख्य यजमान बादल जिंदल एवं सुमन जिंदल ने पंडित अंगद दुबे,अभिषेक दुबे,अनिल पांडेय,देवाशीष पांडे के नेतृत्व में पूजा-अर्चना की।मौके पर बड़ी संख्या में श्री श्याम परिवार से जुड़े धर्मावलंबी मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर