कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जयंती पर महादलित बस्ती में केक,चॉकलेट और पाठ्य सामग्री का वितरण
अररिया 19 जून(हि.स.)।
फारबिसगंज वार्ड संख्या नौ स्थित महादलित टोला में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष शाद अहमद,पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिन्हा,शंकर साह,यूथ कांग्रेस के करण कुमार पप्पू,मासूम अंसारी,प्रखंड अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं ने महादलित बच्चों को साथ केक काटा और बच्चों के बीच वितरित किया।इसके अलावा बच्चों के साथ अन्य मौजूद लोगों के बीच चॉकलेट,बिस्किट,केक के साथ बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया।
मौजूद कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मौके पर राहुल गांधी के दीर्घायु की कामना की।मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शाद अहमद ने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिन को महादलित बच्चों के साथ मनाते हुए उनके दीर्घायु की कामना की गई है।बच्चों के बीच खुशी के क्षण को सेलिब्रेट करने के लिए केक,चॉकलेट के साथ बच्चों को पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराया गया।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी न केवल कांग्रेस बल्कि युवाओं के आइकॉन हैं और उनकी समस्याओं के निराकरण को लेकर सतत प्रयत्नशील हैं।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर