फारबिसगंज माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष बने मुकेश लखोटिया

 


अररिया 27 जुलाई(हि.स.)। फारबिसगंज के मारवाड़ी अतिथि सदन में माहेश्वरी सभा का चुनाव पूर्णिया अंचल के उपाध्यक्ष गोविंद बिहानी एवं सहसचिव सुमित लोहिया की देखरेख में सोमवार को हुआ। जिसमें मुकेश लखोटिया को अध्यक्ष, महेश माहेश्वरी को सचिव, बेजू माहेश्वरी को कोषाध्यक्ष तथा विजय लखोटिया एवं सुरेश राठी को संरक्षक चुना गया।

इस अवसर पर अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल एवं अजातशत्रु अग्रवाल मारवाड़ी अतिथि सदन पहुंचकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।

इसके अतिरिक्त ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष मोतीलाल शर्मा, तेरापंथ समाज के अध्यक्ष महेंद्र बैद,बछराज राखेचा,मारवाड़ी युवा संगठन के अध्यक्ष दिलीप गौतम, पवन अग्रवाल, राजेश पण्डिया, आदर्श गोयल, विजय भंसाल, मनोज भंसाली, मनोज जैन सहित फारबिसगंज के अनेक गणमान्य नागरिकों ने नवचयनित पदाधिकारियों को बधाई दी।

मौके पर पूर्णिया अंचल के सहसचिव सुमित लोहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि माहेश्वरी सभा फारबिसगंज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का विधिवत शपथ ग्रहण समारोह आगामी 2 अगस्त को मुजफ्फरपुर में आयोजित किया जाएगा।

इस समारोह में पूर्णिया अंचल की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर