पीयू के निरीक्षण दल ने किया बीसीए भवन का निरीक्षण, फारबिसगंज कॉलेज को बीसीए पाठ्यक्रम की मिली मान्यता

 


अररिया 25 मई(हि.स.)। फारबिसगंज कॉलेज फारबिसगंज में बीसीए की पढ़ाई को मान्यता मिल गई। जिला में फारबिसगंज कॉलेज पहला कॉलेज हैं, जहां बीसीए की पढ़ाई को मान्यता मिली है। बीसीए की मान्यता को लेकर सोमवार को पूर्णिया विश्वविद्यालय का एक निरीक्षण दल फारबिसगंज कॉलेज पहुंचकर आधारभूत संरचनाओं का बारीकी से जायजा लेने के बाद संतुष्टि प्रदान करते हुए बीसीए की पढ़ाई के लिए फारबिसगंज कॉलेज को पूरी तरह उपयुक्त करार दिया।

समन्वयक विज्ञान विभाग के डीन डॉ संजीव कुमार सिंह के साथ सीसीडीसी डॉ संतोष कुमार सिंह, महाविद्यालय निरीक्षक डॉ गोपाल कुमार तथा अररिया कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ राम दयाल पासवान निरीक्षण दल के सदस्य के रूप में शामिल थे। दल के द्वारा बीसीए के आधारभूत संरचना का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

मौके पर प्रधानाचार्य डॉ अवधेश कुमार यादव ने कहा कि महाविधालय में शीघ्र ही सीएलसी, बोनाफाइड,टीसी आदि ऑनलाइन माध्यम से छात्रों को प्राप्त होने लगेगी। उन्होंने कहा कि बीसीए शिक्षा प्रदान करने वाला फारबिसगंज महाविद्यालय इस जिले का पहला महाविद्यालय है। महाविद्यालय के विकाश के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।

इस मौके पर राम नरेश सिंह, राम शीला,मनोज कुमार राय, डॉ राम नारायण पांडेय, डॉ प्रभाष कुमार, डॉ आभा भारती, सुनील कुमार, शक्तिनाथन, दीपक कुमार साह, मो. तबरेज़ आलम, कुमार विभुति, संजय साह,बिक्रम कुमार, मो. शमी अहमद,सिद्धार्थ राजन, ललन कुमार राम, सतीश कुमार आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर