भागकोहलिया पंचायत में करोड़ों रूपये के घोटाले को लेकर आमरण अनशन

 


अररिया, 11 अगस्त(हि.स.)।

फारबिसगंज के भागकोहलिया पंचायत में हुए करोड़ों रूपये के घोटाले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता नन्हे सम्राट ने सामुदायिक भवन का घेराव कर मंगलवार को आमरण अनशन पर बैठा।

नन्हे सम्राट के साथ पंचायत के अन्य उनके समर्थक भी शामिल थे।आमरण अनशन पर बैठे समाजिक कार्यकर्ता के बैठने की सूचना पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कर्मजीत राम और अपर थानाध्यक्ष सतेन्द्र कुमार गुप्ता दल-बल के साथ आकर अनशनकारी नन्हे सम्राट को पानी और जूस पिलाकर अनशन तोड़वाया।मौके पर अनशनकारी नन्हे सम्राट ने अपना मांग पत्र बीडीओ को सौंपा।जिस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि कमिटी गठन कर सारे योजनाओ में हुए घोटाले की जांच की जाएगी।

जांच कर उसकी एक प्रति उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।बीड़ीओ के सभी मांगों पर जांच के आश्वासन के बाद अनशन समाप्त किया गया।मौके मासूम अंसारी, इब्राहिम अंसारी, टिंकू मंडल,संजय मंडल, यूसुफ, उमर, रुस्तम,कुर्बान,अनवर, शमशेर,राजेश कुमार आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर