राम कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर ध्वजारोहण कार्यक्रम
भागलपुर, 05 फ़रवरी (हि.स.)। महाशिवरात्रि के मौके पर 15 फरवरी से भागलपुर के सुल्तानगंज प्रखंड के रघुचक अन्हार में रामेश्वर सेवा समिति के द्वारा आयोजित होने वाले श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ सह श्रीमद् भागवत कथा को लेकर चंडीगढ़ से आए राम कथा वाचक कुंदन जी महाराज की मौजूदगी में गुरुवार को ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम को लेकर कटहरा पंचायत के कटहरा, मोथाबाड़ी, कुमारपुर, पनसाल्ला, आजाद नगर संहित आसपास के गांव के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
ध्वजारोहण कार्यक्रम से पूर्व चंडीगढ़ से आए कुन्नाथ जी महाराज के द्वारा मंगल पाठ किया गया। ध्वजारोहण के दौरान रामेश्वर सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, अभय कुमार सिंह, नंदन कुमार सिंह, मुन्ना कुमार सिंह, गौतम कुमार सिंह, सुभाष शाह, बेरासी यादव, दानी पासवान, श्याम सिंह, पप्पू सिंह, श्री राम सिंह, जयप्रकाश सिंह, युवराज चंदन सहित बड़ी संख्या में पंचायत के लोग शामिल हुए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर