अपराध की योजना में निकले 5 अपराधी हथियार समेत गिरफ्तार

 


पूर्वी चंपारण,13 मई (हि.स.)। मोतिहारी शहर के छतौनी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कारवाई करते हुए अपराध की योजना को अंजाम देने निकले पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान अब्बास खान , ग्राम झरवा थाना-हरसिद्धि,अबरार अंसारी,ग्राम झरवा, थाना-हरसिद्धि,इम्तेयाज खान,,ग्राम-झरवा, थाना-हरसिद्धि,रंजीत कुमार कुशवाहा ग्राम-मठिया,थाना-पकड़ीदयाल,

रोहित कुमार,, ग्राम मठिया, थाना-पकड़ीदयाल, जिला-पूर्वी चम्पारण के रूप में हुई है।

पुलिस ने इनके पास से दो देशी पिस्टल,एक टेंपू और चार मोबाइल बरामद किया है।सभी अपराधी एक टेंपू पर सवार होकर किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने के फिराक में निकले थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार