कहलगांव एनटीपीसी में अग्नि सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ
भागलपुर, 14 अप्रैल (हि.स.)। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल एनटीपीसी कहलगांव की अग्निशमन शाखा द्वारा संयंत्र परिसर में स्थित फायर स्टेशन में मंगलवार को अग्निशमन सेवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मनीष कुमार सहायक कमाण्डेन्ट ने अग्निशमन मे उपस्थित सभी अतिथिगण, अधिकारियों एवं सज्जनों के उपस्थिति में अग्निशमन सेवा सप्ताह-2026 के उद्घाटन का स्वागत भाषण प्रस्तुत किया, तथा अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रविन्द्र पटेल मुख्य महाप्रबन्धक (परियोजना प्रमुख) एनटीपीसी कहलगाँव, कमांडेंट भारती नन्दन केऔसुब इकाई केएचएसटीपीपी कहलगाँव, मनोरंजन परिदा महाप्रबंधक (सचांलन), श्रीनाध मारिसेटी महाप्रबन्धक (मेंटिनेन्स), सुष्मिता सिंह सी०एम०ओ० एनटीपीसी जीवन ज्योति अस्पताल, मनीष कुमार सहायक कमांडेंट/अग्नि, गौरेलाल शुक्ला सहायक कमांडेंट और सीआईएसएफ के अधिकारी एवं बल सदस्य, एनटीपीसी अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक और पुष्पांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन धारण कर 14 अप्रैल 1944 को मुंबई पोर्ट में खड़े जलपोत एस.एस. फोर्ट स्टाईकिन में विस्फोट के बाद लगी भीषण आग में अग्निशमन कार्य करते हुए अपनी जान गवां बैठे अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
इस अमूल्य जीवन हानि को याद करते हुए, 14 अप्रैल को अग्निशमन दिवस तथा उसके बाद के सप्ताह को अग्निशमन सेवा सप्ताह के रूप में पूर्ण भारतवर्ष में अग्निशमन संस्थानों पर मनाया जाता है। इस अवसर पर कमाण्डेंट के द्वारा अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम सुनिश्चित करते हुए समाज और राष्ट्र के हित में अग्नि सुरक्षा की शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रविन्द्र पटेल, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना प्रमुख) एनटीपीसी कहलगॉव और कमांडेंट भारती नन्दन केऔसुब इकाई केएचएसटीपीपी कहलगाँव द्वारा अग्नि सुरक्षा बुकलेट एवं पम्पलेट का विमोचन किया गया।
मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख एनटीपीसी ने अग्नि सुरक्षा सप्ताह के दौरान होने वाले आयोजित कार्यक्रम की संक्षेप में जानकारी दी और बताया कि विगत वर्ष से अभी तक संयंत्र में कोई भी बडी अग्नि दुर्घटना घटित नहीं हुई है। अग्नि दुर्घटनाओं के बारे में हम सभी को सुरक्षा उपायों का पालन करने एवं सभी कर्मचारी, मजदूर बन्धुओं को अधिक से अधिक अग्नि सुरक्षा उपायों की जानकारी प्रदान करने तथा संयंत्र, समाज एवं आर्थिक नुकसान को शून्य करने का हमारा लक्ष्य है। जिसे आप सभी के सहयोग से प्राप्त किया जा सकता है। सीआईएसएफ (अग्निशमन शाखा) के बल सदस्यों की उत्कृष्ट सेवा के लिए हार्दिक प्रशंसा की। निरीक्षक अग्नि जूलियस इश्वरी ने अग्निशमन सेवा दिवस के अन्त में उपस्थित मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख, कमांडेंट, एनटीपीसी एवं सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारीगण और कर्मियों के साथ-साथ इस अवसर पर उपस्थित सभी अन्य उपस्थित अतिथियों एवं बल सदस्यों का धन्यवाद किया। जिन्होंने अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय निकालकर अग्निशमन सेवा सप्ताह को सफल बनाया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर