दबंगों ने दरवाजे के बाहर खड़ी जीप में पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग
अररिया 06 मई(हि.स.)। फारबिसगंज के एस के रोड छुआपट्टी में बीती मध्य रात्रि 12 बजकर 20 मिनट में दरवाजे पर खड़े जीप कम्पास गाड़ी में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई।गाड़ी एस के रोड छुआपट्टी निवासी स्व.मनीष जैन के 25 वर्षीय पुत्र पीयूष जैन का निबंधन संख्या डब्लूबी 02 एक्यू 3603 था।मामले को लेकर उन्होंने बुधवार को फारबिसगंज थाना में लिखित आवेदन देकर गाड़ी में पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का आरोप मझुवा वार्ड संख्या 5 निवासी पवन कुमार सिंह के 26 वर्षीय पुत्र शुभम भारद्वाज उर्फ शुभम सिंह और अन्य पर लगाया है।
थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में गाड़ी मालिक पीयूष जैन ने बताया कि वह अन्य दिनों की तरह अपने दरवाजे अपने लाल रंग का जीप कम्पास निबंधन संख्या डब्लूबी 02 एक्यू 3603 लगाए हुए था।6 मई की रात्रि 12 बजकर 20 मिनट में वह अपनी लाल रंग की थार संख्या बीआर 38 एडी 5953 पर शुभम भारद्वाज उर्फ शुभम सिंह अन्य के साथ सवार होकर पहुंच कर दबंगतापूर्वक बंद दरवाजे को खोलने की कोशिश की।दरवाजे के नहीं खुलने पर वह जोर जोर से पीटने लगा।
आवेदन में गाड़ी मालिक ने बताया कि शुभम और अन्य मुंह पर गमछा लपेटे हुए था और दरवाजे पर खड़ी गाड़ी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया।गाड़ी में आग लगाने की घटना नगर परिषद की ओर से लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है।
मामले में थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने आवेदन के आधार पर कांड दर्ज करने की बात करते हुए जल्द ही जांच कर आरोपित युवक की गिरफ्तारी की जाएगी।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर