शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग,मवेशी को बचाने के क्रम में एक झुलसा
अररिया, 16 अप्रैल(हि.स.)।
फारबिसगंज के झिरवा पछीयारी वार्ड संख्या 07 में मध्य रात्रि में करीबन एक बजे शॉर्ट सर्किट से आशिक पिता सनीफ का घर में आग लग गई।जिसमें दो मवेशी की झुलसने से मौत हो गई।
आगजनी में लाखों रूपये मूल्य के समान,खाद्यान्न आदि जलकर राख हो गए।मवेशी को बचाने के क्रम में साबरीन पति आशिक बुरी तरह से आग में झुलस गई। जिसे रात्रि में ही अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज ईलाज के लिए लाया गया,जहां डॉक्टर ने बेहतर ईलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया।
पीड़िता पूर्णिया सदर अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रही है। घंटों मशक्कत के बाद ग्रामीणों के द्वारा आग पर काबू पाया गया घायल हुई।घायल महिला का पति दूसरे प्रदेश में मजदूरी करता है। घटना की सूचना मिलने पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल ने घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए सरकार से सहायता राशि दिलाने का भरोसा दिलाया। दिलीप ने घटना की सूचना अंचलाधिकारी शंभू कुमार राय को दी।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर