नाबालिग के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

 


किशनगंज, 22 जून (हि.स.)। सदर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है।

मामले को लेकर परिजनों की शिकायत पर किशनगंज सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस नाबालिग की तलाश में जुट गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, नाबालिग 20 जून को अपने घर से किसी कार्य के लिए निकलने की बात कहकर गई थी।

देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। काफी प्रयास के बाद भी नाबालिग का पता नहीं चलने पर परिजन सोमवार को सदर थाना पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि नाबालिग की खोजबीन के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

आसपास के थानों से भी संपर्क स्थापित किया गया है तथा विभिन्न स्तरों पर जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही नाबालिग का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / धर्मेन्द्र सिंह