किसान पुत्र नीरज बना स्टेट टॉपर, आठवा स्थान किया प्राप्त
डेहरी आन सोन, 29 मार्च (हि.स )। बिहार में रोहतास जिले के डेहरी प्रखंड के आदर्श ग्राम पंचायत दरिहट के छोटे से कस्बे अर्जुन बिगहा के होनहार लाल नीरज कुमार ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में 483 अंक प्राप्त कर पूरे बिहार में आठवां स्थान प्राप्त कर अपने गांव पंचायत, प्रखंड, सहित जिले का नाम रौशन किया।
मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मे नीरज कुमार दो भाई हैंl पिता लक्ष्मी सिंह गांव में खेती बाड़ी करके परिवार का भरण पोषण करने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाये हैंl मां चिंता देवी गृहणी हैंl नीरज ने बताया कि परिवार की स्थिति एवं बड़े पुत्र की जिम्मेदारी को ध्यान में रखकर मैं दिन रात कड़ी मेहनत एवं लगन के साथ अपने गांव के ही शिक्षक ईश्वर चंद्र व अशोक कुमार जैन+2 विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार व वर्ग शिक्षकों के मार्गदर्शन पर पढ़ाई किया। वह आइएएस बनकर देश सेवा करना चाहता हैl प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने बताया कि नीरज काफी कुशल एवं होनहार छात्र हैं, जो नियमित विद्यालय आकर लगन के साथ पढ़ाई करता था lजिसका लिखावट काफी आकर्षक हैं।
उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता ,सहित गुरू जनों को दिया। माता पिता ने मिठाई खिलाकर भविष्य में इससे भी बेहतर पढ़ाई कर नई ऊंचाईयों को छुने के लिए प्रोत्साहित किया, खुशखबरी सुनते ही बधाई देने वाले का तांता लगा रहा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र मिश्रा