फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन ने की एसडीएम से शिकायत

 


अररिया 27 फरवरी(हि.स.)। फारबिसगंज फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन का एक शिष्टमंडल शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम अभय कुमार तिवारी से मुलाकात कर एसएफसी गोदाम पर टीडीपीएस ठेकेदार और लेबर की मनमानी के कारण हो रही परेशानियों की शिकायत की।मामले को लेकर एसोसिएशन की ओर से एसडीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा गया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष उद्यानंद मेहता,उपाध्यक्ष मो. नैयर आलम और सचिव रामनाथ चौधरी के नेतृत्व में करीबन दस सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से मुलाकात की। सौंपे गए ज्ञापन में एसोसिएशन की ओर से बताया गया कि एसएफसी गोदाम में टीडीपीएस ठेकेदार और लेबर की मनमानी के कारण जन वितरण प्रणाली के विक्रेता को सही समय पर राशन का उठाव नहीं हो पता है। गोदाम से कम राशन वाले बोरे के देने के साथ धर्म कांटा और अनलोडिंग के नाम पर विक्रेताओं से अवैध वसूली का आरोप लगाया गया।साथ ही ठेकेदार और लेबर के द्वारा अमर्यादित भाषा और गाली गलौज के साथ दुर्व्यवहार करने की बात कही गई। ज्ञापन में गोदाम प्रबंधक द्वारा पर्याप्त मात्रा में गेहूं और चावल के आमद नहीं होने की बात करते हुए उनकी शिकायतों को अनसुनी कर देने की बात कहीं गई है।

संगठन के शिष्टमंडल में अध्यक्ष उद्यानंद मेहता, उपाध्यक्ष मो.नैयर आलम,सचिव रामनाथ चौधरी, राज कपूर यादव, अनवारूल अंसारी,मो.इदरीश अंसारी,मो.नजाम,ज्ञानचंद साह,जाबिर अंसारी,संतोष कुमार साह,रचना कुमारी,बीबी नसरीन,बीबी सनोवर आदि थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर