सीबीआई के दसवीं की परीक्षा में बिड़ला ओपन माइंडस स्कूल के बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

 




भागलपुर, 16 अप्रैल (हि.स.)। भागलपुर के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित बिड़ला ओपन माइंडस भागलपुर स्कूल ने इस वर्ष भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया है। विद्यालय के दसवीं कक्षा के पांचवी बैच के परिणाम में विद्यालय के बच्चों तथा शिक्षकों की कड़ी मेहनत पूरी तरह से छलकती है।

सीबीआई के दसवीं की परीक्षा में तेजश राज ने 96.6% अंक लेकर अपने माता पिता का नाम रौशन करते हुए विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

हीरामन्न ने 96.2% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा रोशन यादव ने 95.8% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया है।

कक्षा दसवीं के बच्चों का शत-प्रतिशत रिजल्ट रहा। वर्ष 2025-26 के सीबीएसई सेकेंडरी स्कूल परीक्षा में कुल 70 छात्र शामिल हुए थे, जिसमें 13 बच्चों ने 90% से ज्यादा अंक लाकर और 35 बच्चों ने 80% से ज्यादा अंक लाकर विद्यालय का नाम रौशन किया है। कुल 45 बच्चों ने डिस्टिंक्शन मार्क्स के ऊपर नंबर प्राप्त किया है। इस कार्य को करने में विद्यालय परिवार के शिक्षक, शिक्षकेत्तर तथा प्राचार्य एवं निदेशक का योगदान सराहनीय रहा। इनकी मेहनत तथा कुशल नेतृत्वा के कारण बच्चों ने सराहनीय प्रदर्शन किया।

बच्चों को कक्षा के बाद अतिरिक्त कक्षा संचालन कर पढ़ाया जाता था और जो भी कठिनाई उन्हें होती थी उसे तत्काल ही दूर कर दिया जाता था। विद्यालय परिवार को अपने बच्चों पर बहुत गर्व है। ये बच्चे भविष्य में और उन्नति के शिखर पर चढ़ें ऐसा विद्यालय परिवार कामना करता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर