पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनी
अररिया 20 अगस्त(हि.स.)।
भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती फारबिसगंज प्रखंड कांग्रेस कमिटी की ओर से सद्भावना दिवस के रूप में गुरुवार को मनाई गई।तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उनके द्वारा देश की एकता, अखंडता, शांति एवं सद्भावना के लिए किए गए योगदान को याद किया गया।
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष गुलाबचंद्र ऋषिदेव, कफिल अंसारी, तस्ददुक खान एवं कांग्रेस नेता अमन रजा ने कहा कि राजीव गांधी के विचार और आदर्श सदैव हमें देश की एकता, शांति एवं सद्भावना के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे। मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष गुलाबचंद्र ऋषिदेव, मुखिया प्रतिनिधि कफिल अंसारी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तस्ददुक खान, प्रखंड उपाध्यक्ष मो. दानिश, प्रखंड महासचिव अखलाकुर रहमान, पूर्व नगर महासचिव अमन रजा, प्रखंड उपाध्यक्ष बरकत अली रजा, दयानंद ऋषिदेव, वासदेव मंडल, मो. मुद्दीन, मुन्ना खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर