डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और अधिकारियों के साथ ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण

 


अररिया 07 मई(हि.स.)।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी विनोद दूहन द्वारा गुरुवार को इंडोर स्टेडियम परिसर अवस्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण किया गया। मासिक बाह्य निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

इस संबंध बताया गया कि निर्वाचन विभाग के दिशा निर्देश के आलोक में सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में प्रत्येक माह में बाह्य एवं प्रत्येक तीसरे माह में एक बार आंतरिक निरीक्षण किया जाता है।

मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. राम बाबू कुमार, जिला अग्निशमन पदाधिकारी, कर्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल अररिया, कार्यपालक अभियंता विद्युत अररिया, अंचलधिकारी सहित संबंधित राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर