भारत रत्न स्व राजीव गाँधी की 82 वीं जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित
सहरसा, 20 अगस्त (हि.स.)।
जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व राजीव गाँधी की 82 वीं जन्मदिन पर गुरुवार को उनके तैल चित्र पर कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व राजीव गाँधी को कम्प्यूटर और दूरसंचार क्रांति के साथ भारत को 21 वीं सदी के लिए तैयार करने वाले दूरदर्शी के रूप में याद किया जाता हैं लेकिन उनका योगदान केवल तकनीक तक सीमित नहीं था बल्कि युवाओं के मताधिकार, पंचायती राज, शिक्षा, ग्रामीण विकास,पर्यावरण संरक्षण, शांति और प्रशासनिक का आधुनिक करण जैसे कार्य उनके कार्यकाल में किये गये।जिसके कारण आज डिजिटल इंडिया एवं यूपीआई पैमेन्ट आसानी एवं सुगमतापूर्वक हो रहा है।
उन्होने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर आने वाली पीढियो को प्रेरणा दी। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष मो मज़नू अली हैदर कैश, प्रदेश प्रतिनिधि मो नईम उद्दीन, वरीय उपाध्यक्ष कुमार हीरा प्रभाकर, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद जायसवाल, इंटक अध्यक्ष सत्य नारायण चौपाल, प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, वीरेंद्र पासवान, प्रतिभा सिंह डोली, भरत झा, जवाहर झा, मनोज कुमार ठाकुर, रंजीत सिंह,ब्रज किशोर झा, बैधनाथ झा, अभिनाश यादव गोलू, श्रवण पासवान, भूषण चौधरी,आलोक ठाकुर, उदय भगत, सुमन कुमार राम सहित अन्य मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार