विधायक और मंत्री के निरीक्षण  दौरान पीपरा-पीपरासी तटबंध से अभियंता गायब मिले

 


पश्चिम चंपारण (बगहा),31अगस्त(हि.स.)।

बगहा गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ को देखते हुए पश्चिम चम्पारण जिला प्रशासन के द्वारा हाई अलर्ट किये जाने के बावजूद जल संसाधन विभाग के पीपरा-पीपरासी तटबंध पर निगरानी करने के लिए नियुक्त किये गये अभियंता बिहार सरकार के मंत्री और विधायक के निरीक्षण दौरान गायब पाये गये हैं।

जानकारी हो कि गंडक नदी पर बिहार और उत्तर प्रदेश की लाइफलाइन माना जाने वाला पीपरा-पीपरासी तटबंध से जुड़ा है।नेपाल आपदा के बाद बाढ़ की आशंका को देखते हुए सरकार और प्रशासन लगातार तटबंध और बांधों की निगरानी करना बता रही है। इसी बीच बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम और बगहा विधायक राम सिंह तटबंध के निरीक्षण करने पहुंचे तो अभियंताओं की गैरमौजूदगी पायी।

मंत्री नंदकिशोर राम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पश्चिम चंपारण के डीएम तरनजीत सिंह को फोन कर शिकायत दर्ज कराई और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द नाथ तिवारी