15 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन
भागलपुर, 07 मई (हि.स.)। सुंदरवती महिला महाविद्यालय भागलपुर में गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की गुरुवार से दो दिवसीय कलम बंद हड़ताल से विश्वविद्यालय और कॉलेजों का प्रशासनिक कामकाज प्रभावित हो गया है।
बिहार राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर सुंदरवती महिला महाविद्यालय में प्रदर्शन और धरना दिया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे क्षेत्रीय मंत्री सुशील मंडल ने कहा कि कर्मचारियों की लड़ाई सम्मान और अधिकारों की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी कर रहे है। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों को लागू करना, वेतन कटौती वापस लेना, तृतीय और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की प्रोन्नति तथा एसीपी-एमएसीपी का लाभ मार्च 2026 के वेतन के साथ देने की मांग शामिल है।
कर्मचारियों ने नए कॉलेजों में पुराने कॉलेजों से ट्रांसफर का भी विरोध किया है। महासंघ ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर 20 मई को बीएन कॉलेज से विश्वविद्यालय मुख्यालय तक विशाल महा-जुलूस निकाला जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर