डीएम की मांग पर पूर्व मध्य रेलवे ने उपलब्ध कराई ट्रेन

 


भागलपुर, 05 मई (हि.स.)। विक्रमशिला सेतु पर यातायात अवरुद्ध हो जाने के उपरांत 4 मई को ही जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी द्वारा महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर को भागलपुर जिले को नवगछिया, खगड़िया, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा एवं अन्य जिलों से जोड़ने वाली एक-दो ट्रेन चलाने की मांग की गई थी।

पूर्व मध्य रेलवे द्वारा उक्त मांग के आलोक में एक विशेष ट्रेन (समर स्पेशल) सरायगढ़ से देवघर तक, भागलपुर होते हुए, मुहैया कराई गई है। यह ट्रेन सरायगढ़ से पूर्वाह्न 3:05 बजे प्रस्थान करेगी, मुंगेर 6:45 बजे तथा भागलपुर 8:40 बजे पहुंचेगी और बांका 10:12 बजे तथा 11:20 बजे देवघर पहुंचेगी। देवघर से यह ट्रेन पूर्वाह्न 11:35 बजे खुलेगी तथा भागलपुर 2:20 अपराह्न, मुंगेर 4:25 बजे और सरायगढ़ रात्रि 10:15 बजे पहुंचेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर