अत्यधिक तापमान के कारण सभी निजी और सरकारी विद्यालयों में वर्ग संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

 


पटना, 21 अप्रैल (हि.स.)। पटना जिले में अत्यधिक तापमान, विशेष रूप से दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है।

इसे ध्यान में रखते हुए पटना के जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने सभी निजी और सरकारी विद्यालयों में वर्ग पांच तक (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों सहित) की गतिविधियों पर पूर्वाह्न 11:30 बजे के बाद तथा वर्ग आठ तक की कक्षाओं से संबंधित शैक्षिक गतिविधियों पर 12 : 30 के बाद प्रतिबंध लगा दी गई है।

जिला प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया है कि वह आदेश के अनुरूप शैक्षिक गतिविधियों को पुनर्निर्धारित करें। जिलाधिकारी के द्वारा जारी यह आदेश 22 से 25 अप्रैल तक लागू रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त