डीयू छात्रसंघ चुनाव में अभाविप की जीत पर सुपौल में जश्न
सुपौल, 20 सितंबर (हि.स.)। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के प्रदर्शन पर सुपौल में कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल लगाकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने जीत को संगठन की मजबूती और छात्रों के बीच लगातार किए जा रहे कार्यों का परिणाम बताया। इस अवसर पर अभाविप के प्रांत सह मंत्री शिवजी कुमार ने कहा कि डीयू छात्रसंघ में अध्यक्ष पद सहित महत्वपूर्ण पदों पर विद्यार्थी परिषद की जीत संगठन की मजबूती को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लगातार छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय रहते हैं।
अभाविप के पूर्व विभाग संयोजक मिथिलेश यादव ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में मिली जीत राष्ट्रवाद की जीत है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता लंबे समय से छात्रों के बीच रहकर काम कर रहे हैं और चुनाव परिणाम उसी का परिणाम है। विभाग संयोजक राजेश कुमार ने कहा कि देश में अराजक तत्वों द्वारा राष्ट्रवाद को कमजोर करने का प्रयास किया गया और गलत माहौल बनाने की कोशिश हुई, लेकिन विद्यार्थी परिषद ने अपने संघर्ष और राष्ट्रवादी विचारधारा के माध्यम से इसका जवाब दिया है। जश्न के दौरान प्रांत कार्यकारिणी सदस्य नीरज कुमार, किशोर कुमार, आशुतोष कुमार, मनीष कुमार, रिंकू कुमार, रणधीर कुमार, पीतांबर कुमार, अजय राम, कुंदन कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और अबीर-गुलाल लगाकर जीत की खुशी मनाई।
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र