मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने टीएमसी और ममता बनर्जी पर जमकर बोला हमला
अररिया 17 जून(हि.स.)।
बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के मंत्री दे दिलीप कुमार जायसवाल रविवार दोपहर बाद अररिया पहुंचे। जहां सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का घड़ा भर चुका है । ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ने जिस तरह से पश्चिम बंगाल को लूटने के साथ गुंडागर्दी फैलाने का काम किया और पश्चिम बंगाल में घुसपैठ को लाने का काम किया। उसे अब जनता के साथ तृणमूल कांग्रेस के नेता भी समझने और जानने लगे हैं। फलस्वरूप पार्टी के कार्यकर्ता ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी का साथ छोड़ रहे हैं। कानून और जनता की नजर में ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी दोनों दोषी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह पहले कांग्रेस का घड़ा भर गया था,उसके बाद तृणमूल कांग्रेस का घड़ा भर चुका है और तृणमूल कांग्रेस पार्टी पूरी तरह टूट जाएगी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि पहले जब उन्होंने राहुल गांधी को नमक हराम कहा था तो बहुतों को मिर्ची लगी थी। लेकिन राहुल गांधी ऐसे नेता हैं,जिस देश की खाते हैं,उसी की बुराई करते हैं। राहुल गांधी का दिमाग अभी तक पूरी तरह विकसित नहीं हो पाया है। वह देर से फायरिंग करता है और जब तक वह फायरिंग करता है,तब तक गाड़ी निकल चुकी होती है।
पटना में आज अभ्यर्थियों द्वारा किए गए पथराव और हो हंगामा को लेकर उन्होंने कहा कि पटना में कुछ ठेकेदार लोग बैठे हैं,जो छात्रों को दिग्भ्रमित कर माहौल को बिगड़वाने का काम करते हैं।लेकिन कानून का राज है और गुंडागर्दी और उन ठेकदारों के मंसूबों को कभी सफल नहीं होने दिया जाएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति के ईरान के साथ समझौते को लेकर उन्होंने कहा कि यह कदम स्वागत योग्य है।क्योंकि भारत कभी युद्ध नहीं चाहता,वह शांति का संदेश देता आया है।अमेरिका और ईरान के बीच समझौते से वैश्विक संकट पर रोक के साथ यह समझौता उबरने का काम करेगा।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर