कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
किशनगंज, 14 अप्रैल (हि.स.)। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय राजीव आश्रम, किशनगंज में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में विधायक कमरुल हुदा तथा जिला अध्यक्ष शाहाबुल अख्तर की उपस्थिति में आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एसटी/एससी जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पासवान ने की।
इस अवसर पर जिला युवा अध्यक्ष मो. आजाद साहिल की गरिमामयी उपस्थिति रही, जबकि नगर अध्यक्ष सजल कुमार साहा के नेतृत्व में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया।
इस दौरान जिला प्रवक्ता जुल्फीकार अहमद, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष मो. वसीम अख्तर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण कुमार साहा, मो. जहांगीर, जमशेद आलम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन और विचारों पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की रक्षा के लिए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
हिन्दुस्थान समाचार / धर्मेन्द्र सिंह