दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, पति और देवर गिरफ्तार

 

कटिहार, 13 अप्रैल (हि.स.)। जिले के कदवा थाना क्षेत्र में दहेज के लिए विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक के पिता भारत लाल महतो (65), निवासी नया टोला गोपी नगर, थाना कदवा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी 38 वर्षीय पुत्री सविता देवी की शादी नूनगर निवासी दिलीप महतो से हुई थी। बीते 6 अप्रैल को दिलीप महतो व उसके परिजनों ने सविता के साथ बेरहमी से मारपीट की। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज कटिहार ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले में कदवा थाना कांड संख्या 136/26 दर्ज कर एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ बारसोई के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई। टीम ने आरोपी पति दिलीप महतो (45) और अरविंद महतो, दोनों पिता स्व० रामदेव महतो, निवासी नूनगर, थाना कदवा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह