मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण
सारण, 14 जून (हि.स.)। मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर आज जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। कुल 20 परीक्षा केंद्रों पर इस परीक्षा का शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त आयोजन किया गया।
परीक्षा के सफल संचालन को लेकर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने संयुक्त रूप से अब्दुल कय्यूम अंसारी उच्च विद्यालय-सह-इंटर कॉलेज छपरा और राजकीय राजपूत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छपरा सहित कई अन्य प्रमुख केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को पूरी पारदर्शिता और कड़ाई बरतने के निर्देश दिए वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सभी केंद्रों पर जैमर और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है, ताकि परीक्षा की शुचिता बनी रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार