गांधी जयंती पर डीएम व एसपी ने किया पौधरोपण,  स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 




सुपौल, 02 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जिला पदाधिकारी सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया।

इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अवसर पर जिला पदाधिकारी सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शरथ आर एस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

अधिकारियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सेवा और स्वच्छता के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके विचारों को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताया।

इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए समाज में शांति, सद्भाव और स्वच्छता को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन समाज को स्वच्छता, अनुशासन, सेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। पदाधिकारियों एवं कर्मियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की गई। साथ ही आम लोगों को भी स्वच्छता अभियान और पौधारोपण कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।

गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सद्भाव और सेवा के गांधीवादी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र