डीएम-एसपी ने किया ईवीएम और वीवीपैट वेयर हाउस का आंतरिक निरीक्षण
सुपौल, 19 सितंबर (हि.स.)। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी द्वारा ईवीएम,वीवीपैट वेयर हाउस का नियमित निरीक्षण किया जाता है। इसी क्रम में शनिवार को जिला निर्वाचनपदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का आंतरिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण शनिवार को किया गया। इस दौरान वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अग्निशमन पदाधिकारी, सुपौल, कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल, सुपौल एवं जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, सुपौल के अलावा जिले में मान्यता प्राप्त सभी राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय राजनीतिक दलों के अध्यक्ष और सचिव उपस्थित रहे।
इसके साथ ही उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिरुद्ध प्रसाद यादव तथा अवर निर्वाचन पदाधिकारी कमलेश कुमार सुपौल-सह-प्रभारी पदाधिकारी, ईवीएम वेयर हाउस भी निरीक्षण के दौरान मौजूद थे।
निरीक्षण के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक बिंदुओं की समीक्षा की गई। इस दौरान अग्निशमन पदाधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी तथा कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल को सुरक्षा के दृष्टिकोण से वेयर हाउस में लगे विद्युत बल्ब एवं स्विच को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार ईवीएम ,वीवीपैट वेयर हाउस का प्रत्येक माह बाह्य निरीक्षण तथा प्रत्येक तीन माह पर वेयर हाउस खोलकर आंतरिक निरीक्षण किया जाना निर्धारित है। इसी प्रक्रिया के तहत सितंबर माह का यह आंतरिक निरीक्षण किया गया।
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र