समाहरणालय में विभिन्न विभागों से संबंधित निर्धारित बैठकें आयोजित

 


समस्तीपुर, 27 अप्रैल (हि.स.)।

जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में समाहरणालय में विभिन्न विभागों से संबंधित निर्धारित बैठकें आयोजित की गईं। बैठक के दौरान पर्यावरण, विधि-व्यवस्था, सड़क सुरक्षा, खनन, सीसीटीवी अधिष्ठापन, एनसीओआरडी, भू-संबंधित मामलों सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों की बिंदुवार समीक्षा की गई।

समीक्षा के क्रम में संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने विभागों के कार्यों में तेजी लाने, योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा विशेष रूप से जनहित से जुड़े विषयों पर प्राथमिकता देने तथा समन्वय के साथ कार्य करने पर बल दिया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त, समस्तीपुर सूर्य प्रताप सिंह, वन प्रमंडल अधिकारी समस्तीपुर, अपर समाहर्ता, समस्तीपुर बृजेश कुमार, सभी अनुमंडल पदाधिकारी सहित सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करें तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते रहें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / त्रिलोकनाथ उपाध्याय