मलमास मेला श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एआई काउंटर मोबाइल एप व वेबसाइट का किया जायेगा प्रबंध: डीएम
बिहारशरीफ, 11 अप्रैल (हि.स.)।
जिला मुख्यालय स्थित आईसीसी सभागार राजगीर में शनिवार को मलमास मेला के सफल आयोजन हेतु कुंदन कुमार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पूर्व तैयारियों की संबंधित विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की गई ।
आगामी मलमास मेला का आयोजन दिनांक 17 मई से 15 जून तक कार्यक्रम निर्धारित है , इस अवसर पर आस्था के साथ भारी तादाद में ब्रह्म कुंड में स्नान करने लिए लोग दूर-दूर से पहुंचते हैंइस मलमास मेला के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ तंत्र पर नियंत्रण, आपातकालीन सेवाओं, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सुविधाओं, शरण स्थली, शौचालय ,चेंजिंग रूम,साफ सफाई ,नियंत्रण कक्ष, हेल्प डेस्क,आवासन ,खानपान, मैकिंग, हाई मास्ट लाइटिंग, ट्रैफिक चेक पोस्ट, श्रद्धालुओं की सेवा के लिए निर्धारित शुल्क पर बस, ई रिक्शा से परिवहन की व्यवस्था , बैरिकेडिंग , अग्निशमन से सुरक्षा व्यवस्था, मोबाइल शौचालय आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया है।
मलमास मेला के मद्देनजर सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों, पुलिस बल, महिला पुलिस एवं स्वयंसेवकों की प्रतिनियुक्ति भी की जाएगी। साथ हीं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से भीड़ तंत्र पर सतत् नजर के साथ ही असामाजिक तत्वों पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। निर्देश देते हुए डीएम कहा कि मेला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की जाएगी एवं पार्किंग स्थलों को चिन्हित किया जाएगा। इस अवसर पर नगर परिषद से संबंधित विभाग के सभी पदाधिकारी गण उपस्थित थे ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे