डीएम के जनता दरबार में 79 फरियादियों की फरियाद पर हुई सुनवाई
Jul 25, 2026, 18:55 IST
अररिया 25 जुलाई(हि.स.)। समाहरणालय के परमान सभागार में डीएम विनोद दूहन के जनता दरबार में आज 79 फरियादियों की फरियाद पर सुनवाई हुई।
जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक मामले का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जनता दरबार में ज्यादातर मामले जमीन विवाद और जमीन से संबधित दखल कब्जे के साथ सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी को लेकर था।
सभी मामलों पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक जांच कर नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई करने तथा आवेदकों को समयबद्ध न्याय उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर