डीएम ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण
सुपौल, 07 जुलाई (हि.स.)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी ने सुपौल स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण किया।
निरीक्षण सुबह 10:15 बजे निर्धारित प्रक्रिया के तहत संपन्न हुआ। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक माह ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण तथा प्रत्येक तीन माह पर वेयरहाउस खोलकर आंतरिक निरीक्षण किया जाना अनिवार्य है।
इसी क्रम में जुलाई 2026 के लिए निर्धारित मासिक बाह्य निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सील, परिसर की निगरानी तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई गई। इस अवसर पर सुपौल जिले के सभी राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, सचिव अथवा उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही उप निर्वाचन पदाधिकारी, सुपौल एवं प्रभारी पदाधिकारी, ईवीएम वेयरहाउस-सह-अवर निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र