एसएसबी हेडक्वार्टर में दीवाली मिलन समारोह का हुआ आयोजन
अररिया 09 नवम्बर(हि.स.)। एसएसबी 56 वीं बटालियन मुख्यालय में सोमवार को दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।एसएसबी 56 वीं बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता एवं संदीक्षा अध्यक्षा पुष्पा गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की।
कार्यक्रम का आयोजन एसएसबी की संदीक्षा टीम के द्वारा किया गया।इस विशेष आयोजन में वाहिनी के सभी संदीक्षा सदस्यों ने बढ़-चढ़कर और पूरे उत्साह के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम के दौरान दीपों के पर्व की रौनक के साथ ही रंगोली प्रतियोगिता और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।जिसमें जवानों और संदीक्षा सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
संदीक्षा अध्यक्षा पुष्पा गुप्ता ने सभी उपस्थित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए वाहिनी परिवार के बीच आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को बनाए रखने पर जोर दिया। द्वितीय कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता ने भी जवानों और उनके परिजनों को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सफलता की कामना की।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर