जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

 




सुपौल, 02 अक्टूबर (हि.स.)। जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के तहत जिले में आयोजित विभिन्न खेल स्पर्धाओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन एवं योग सहित विभिन्न विधाओं में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता के समापन के बाद विभिन्न आयु वर्गों में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों और टीमों की घोषणा की गई।

कबड्डी के अंडर-14 वर्ग में आर.एस.आर. पब्लिक स्कूल, सुपौल ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि मध्य विद्यालय चौहट्टा, किशनपुर उप विजेता रहा। अंडर-17 वर्ग में नन्हू गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय, अमरपुर विजेता तथा आर.एस.आर. पब्लिक स्कूल, सुपौल उपविजेता रहा। अंडर-19 वर्ग में पी.2 एम.के. उच्च माध्यमिक विद्यालय, हरतपुर ने विजेता का स्थान प्राप्त किया, जबकि उच्च विद्यालय, घुमरीपुर उपविजेता रहा। खो-खो के अंडर-14 बालक वर्ग में आर.एस.ए. उच्च विद्यालय, सुपौल विजेता तथा सेंट जेवियर्स, सुपौल उपविजेता रहा। अंडर-17 वर्ग में पी.के. उच्च विद्यालय विजेता और सेंट जेवियर्स, सुपौल उपविजेता रहा।

अंडर-19 वर्ग में 30 … उच्च विद्यालय ने विजेता का स्थान प्राप्त किया, जबकि बी.एच.एस. निर्मली, सुपौल उपविजेता रहा।

बैडमिंटन में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में अमित कुमार सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सुभाष मंडल उपविजेता रहे। अंडर-14 बालिका वर्ग में लवली आनंद विजेता और हंसी कुमारी उपविजेता रहीं।

अंडर-17 बालक वर्ग में शेखर सुमन ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि अक्षर आनंद उपविजेता रहे। अंडर-17 बालिका वर्ग में अंशु कुमारी विजेता तथा रानी कुमारी उपविजेता रहीं। योग प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंडर-14 बालिका वर्ग में त्रिवेणीगंज की कृतिका जायसवाल, ओबीसी स्कूल सुपौल की अनुप्रिया, गौरवगढ़ की अंशु कुमारी, पूजा कुमारी, संजीवन कुमारी एवं पुष्पा कुमारी ने भाग लिया।

अंडर-17 बालिका वर्ग में त्रिवेणीगंज की अर्चना कुमारी, ओबीसी स्कूल सुपौल की साक्षी सुमन, लक्ष्मी कुमारी, नविता, देवजानी एवं अदिति ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-14 बालक वर्ग में त्रिवेणीगंज के सौरव कुमार तथा सेंट जेवियर्स स्कूल सुपौल के दिव्यांशु रंजन, आयुष आर्यन, नवनीत, सार्थक एवं मो. अयान अहमद ने योग प्रतियोगिता में भाग लिया।

जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और उत्साह का परिचय दिया। विभिन्न स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं टीमों के प्रदर्शन की सराहना की गई। प्रतियोगिता ने जिले के स्कूली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ आगे की प्रतियोगिताओं के लिए अनुभव और मंच प्रदान किया।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र