डॉ. राकेश कुमार ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सुपौल के पद पर किया योगदान

 


सुपौल, 12 अगस्त (हि.स.)। डॉ. राकेश कुमार ने बुधवार को सुपौल जिला न्यायालय में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर योगदान किया। इससे पूर्व वे पटना उच्च न्यायालय में रजिस्ट्रार (विजिलेंस) के पद पर कार्यरत थे। न्यायिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र में उनके व्यापक अनुभव को देखते हुए उनके सुपौल में पदस्थापन से जिले में न्यायिक कार्यों के प्रभावी एवं सुचारु संचालन को और गति मिलने की उम्मीद है। जिला न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारियों एवं न्यायालयकर्मियों ने डॉ. राकेश कुमार का स्वागत किया तथा उनके सफल एवं कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

योगदान के अवसर पर डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि न्यायिक कार्यों में निष्पक्षता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ-साथ विधि के शासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने न्याय व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुख बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र