सुपौल में उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव का अभिनंदन, एनडीए कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

 


सुपौल, 15 मई (हि.स.)। जिला मुख्यालय स्थित एक निजी रिसोर्ट में एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गाया।

कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एनडीए समर्थक, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

उपमुख्यमंत्री के आगमन पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला ।कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट और जयघोष से गूंज उठा।समारोह की शुरुआत उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव के जोरदार स्वागत के साथ हुई, कार्यकर्ताओं ने उन्हें मिथिला की पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप पाग चादर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एनडीए जिंदाबाद और विजेंद्र बाबू जिंदाबाद के नारों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया. कार्यक्रम में पिपरा विधायक रामविलास कामत, त्रिवेणीगंज विधायक सोनम सरदार, निर्मली विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, पूर्व सभापति विधान परिषद हारूण रशीद, जदयू जिला अध्यक्ष राजेंद्र यादव तथा सांसद दिलेश्वर कामैत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का प्रेम और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार विकास और जनकल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा राज्य के हर क्षेत्र में विकास की गति को तेज किया जा रहा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनता के बीच सरकार की योजनाओं को पहुंचाने की अपील की।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र