श्रावणी मेला को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने किया स्थल निरीक्षण

 


भागलपुर, 02 जुलाई (हि.स.)। जिले के सुल्तानगंज श्रावणी मेला की तैयारी का जायजा लेने जिला शिक्षा पदाधिकारी राज कुमार शर्मा गुरुवार को अजगैविनाथ धाम पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने श्रावणी मेला क्षेत्र में पड़नेवाले सरकारी स्कूलों का निरीक्षण कर जायजा लिया। साथ ही बीआरसी भवन कक्ष में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अर्चना कुमारी के साथ श्रावणी मेला क्षेत्र में पड़नेवाले स्कूल के शिक्षकों के साथ एक बैठक भी की गई।

इस मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी राज कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार श्रावणी मेला क्षेत्र में 14 सरकारी विद्यालय का उपयोग हो रहा है। इसके लिए स्कूल के बच्चे और शिक्षकों को आसपास के स्कूलों में शिफ्ट करते हुए कांवड़ियों की सुविधा के लिए स्कूलों का रंग-रोगन, शौचालय की साफ सफाई, पानी की व्यवस्था के लिए तैयारी की जा रही है।

इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी व अर्चना कुमारी को दिया गया है। इस दौरान दर्जनों शिक्षक गण मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर