फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में डेंटल ओपीडी सेवा का हुआ शुभारंभ

 


अररिया 26 मई(हि.स.)। फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में डेंटल ओपीडी सेवा का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। इस नई स्वास्थ्य सेवा की शुरुआत अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. आशुतोष कुमार और अस्पताल प्रबंधक प्रवीण कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस मौके पर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ. मुन्ना कुमार और नवनियुक्त डेंटल चिकित्सक डॉ. कृष्ण मोहन सहित कई वरीय चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

अस्पताल में डेंटल ओपीडी सेवा का उद्घाटन होने के तुरंत बाद तैनात दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. कृष्ण मोहन द्वारा ओपीडी में पहुंचे दांत और मसूड़ों की तकलीफ से पीड़ित मरीजों की जांच कर उपचार प्रारंभ कर दिया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में दंत चिकित्सा सेवा शुरू होने से अब अनुमंडल क्षेत्र की गरीब व मध्यमवर्गीय जनता को महंगे निजी क्लीनिकों में जाने से मुक्ति मिलेगी।

अब उन्हें दांतों के उखाड़ने, फिलिंग या अन्य जटिल उपचार के लिए आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान नहीं होना पड़ेगा।

इस मौके पर मुख्य लेखापाल राकेश रोशन सहित बड़ी संख्या में जीएनएम, एएनएम और स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर