स्कूली बच्चों ने मनाया लोकतंत्र एवं अभियंता दिवस

 


अररिया 15 सितम्बर(हि.स.)।

फारबिसगंज के तिरसकुंड पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में मंगलवार को बड़े ही धूमधाम से संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस एवं अभियंता दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक कुमार राजीव रंजन ने कहा कि हर वर्ष 15 सितंबर अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया जाता है। दुनिया में लोकतंत्र को बढ़ावा देने के साथ और उसे मजबूत करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सभा में वर्ष 2007 में अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस की स्थापना की। इसके बाद 15 सितंबर 2008 को यह दिवस मनाने की शुरुआत हुई। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय प्रधान मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि अभियंता दिवस भारत के महानतम सिविल इंजीनियर भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती को हमलोग अभियंता दिवस के रूप में मनाते हैं।विक्षक के रूप में आए हुए शिक्षक अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और तकनीकी प्रगति में इंजीनियरों के योगदान को सम्मानित करना हमलोगों का परम कर्तव्य होता है। शिक्षक अभिषेक पाण्डेय ने कहा कि शरतचंद्र चट्टोपाध्याय बंगाली भाषा के अमर कथाशिल्पी और भारतीय साहित्य के सबसे लोकप्रिय उपन्यासकारों में से एक थे। उनका जन्म 15 सितंबर 1876 को हुगली जिले पश्चिम बंगाल के देवानंदपुर गांव में हुआ था। उनके द्वारा रचित प्रमुख कृतियाँ देवदास पारो चरित्रहीन श्रीकांत और बड़ी दीद जैसे कालजयी उपन्यास लिखे।इस अवसर पर इन सभी विभुतियों के तैलिय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर