कुलपति के नाम तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन छात्र संघ अध्यक्ष ने प्रधानाचार्य को सौंपा

 


अररिया 28 फरवरी(हि.स.) फारबिसगंज कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष सूरज कुमार चौधरी ने पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम तीन सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को एक ज्ञापन कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अवधेश कुमार यादव को सौंपा।

मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष सूरज चौधरी ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन से तीन सूत्री प्रमुख मांग है,जिसमें सत्र 2025 -29 के छात्रों का सेशन काफी लेट हो रहा है।जल्द परीक्षा फॉर्म की तिथि जारी कर परीक्षा आयोजित कराई जाय।

सत्र 2018-21 के सभी छात्रों का पार्ट वन का मार्कशीट एवं मूल प्रमाण पत्र कॉलेज में जल्द उपलब्ध कराई जाए तथा सेमेस्टर से पूर्व तीन साल ईयर वाले स्नातक के ऐसे कई छात्र हैं, जिन्होंने स्पेशल पार्ट वन एवं पार्ट टू की परीक्षा दी। परंतु उनका अब तक पार्ट थर्ड का परीक्षा नहीं लिया जा रहा है, जल्द परीक्षा आयोजन किया जाय।

उन्होंने कहा की छात्रों की समस्या को देखते हुए प्रधानाचार्य के माध्यम से कुलपति से आग्रह है कि जल्द हम छात्रों की मांग को ध्यान में रख कर छात्रों की समस्या का समाधान किया जाय।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर