सड़क दुघर्टना में छात्र की मौत
भागलपुर, 10 जून (हि.स.)। पुलिस जिला नवगछिया के खरीक बाजार थाना क्षेत्र के बभनपुर गांव निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
मृतक की पहचान सुभाष मंडल के पुत्र गुलशन कुमार (22) के रूप में हुई है बताया जा रहा है कि बीती देर रात गुलशन बाइक से सामान खरीदने जा रहा था। इसी दौरान खरीक रेलवे गुमटी के पास स्थित भोला बाबा मंदिर के समीप अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारी और फरार हो गया। आमने-सामने की टक्कर होने से मौके पर गुलशन की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासन की मदद से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया।
परिजनों को घटना की जानकारी अस्पताल से ही मिली। सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य मायागंज अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों द्वारा युवक का इलाज किया गया। लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस को घटना की सूचना मिल चुकी है और मामले की जांच की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर