सड़क दुघर्टना में विक्षिप्त बुजुर्ग की मौत
भागलपुर, 03 मई (हि.स.)। जिले के सबौर थाना क्षेत्र स्थित अंचल कार्यालय के बाहर बैंक ऑफ़ बड़ौदा के निकट एन एच 80 सड़क किनारे रविवार को एक मानसिक रूप से विक्षिप्त का शव बरामद किया गया है।
बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन के द्वारा बीते रात्रि 2:00 बजे के लगभग उसे धक्का मारा गया। जिसके बाद वाहन चालक फरार गया। स्थानीय लोगों के द्वारा सुबह सबौर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर प्रक्रिया करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान विपिन बिहारी शाह पिता स्वर्गीय नारायण शाह ग्राम अदलपुर थाना रसलपुर के रूप में हुई है। मृतक के पैकेट से कागज में लिखा हुआ नंबर मिला। जिस नंबर पर पुलिस के द्वारा घटना स्थल से संपर्क किया गया तो मृतक का बेटी रेखा देवी के द्वारा मृतक की पहचान की गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर