छपरा में मनाई गई लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि

 


सारण, 10 जुलाई (हि.स.)। भोजपुरी के लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की 55वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को स्थानीय प्रेक्षागृह में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

माल्यार्पण के पश्चात उनकी रचनाओं पर आधारित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस समारोह में साहित्यकार, कलाकार और स्थानीय लोग शामिल हुए। आयोजकों के अनुसार इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को भिखारी ठाकुर के साहित्य व लोक संस्कृति से जोड़ना तथा उनके सामाजिक संदेशों को जन-जन तक पहुँचाना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार