केरल वायनाड भूस्खलन के मलबे से मिला तरैया के युवक का शव

 




सारण, 09 जुलाई (हि.स.)। केरल के वायनाड में आए भीषण भूस्खलन के बाद राहत और बचाव कार्य के दौरान तीसरे दिन एक दुखद खबर सामने आई है। मलबे में दबे तरैया प्रखंड के भटगाई गांव निवासी मोहम्मद इमरान अंसारी का शव सेना के राहत व बचाव दल के प्रयासों के बाद गुरुवार को बाहर निकाल लिया गया। दो महीने पहले ही इमरान वायनाड में पोकलेन मशीन चलाने गया था।

शव मिलने की सूचना मिलते ही मृतक के पैतृक गांव में कोहराम मच गया है। पत्नी शबनम खातून का रो-रोकर बुरा हाल है इमरान के बड़े भाई इरसाद अली और अन्य रिश्तेदार शव लेने केरल पहुंच चुके हैं, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। कंपनी द्वारा कागजी कार्यवाही पूरी होने के बाद पीएफ, इंश्योरेंस और अन्य आर्थिक सहयोग देने का भरोसा दिया है। शव को विमान से देर रात तक पटना लाए जाने की संभावना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार