ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की डीडीसी ने की समीक्षा
सुपौल, 10 सितंबर (हि.स.)। उप विकास आयुक्त इंद्रवीर कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को सरायगढ़ प्रखंड सभागार में ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरायगढ़ एवं राघोपुर प्रखंड के ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े सभी कर्मी उपस्थित रहे।
बैठक में उप विकास आयुक्त ने वीबीजी राम जी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी), स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान पीडी जेनरेशन, एचएच डिमांड, ई-केवाईसी, पौधरोपण, प्राथमिकता वाली योजनाएं, पीएम आवास योजना की तीनों किस्तों, मुख्यमंत्री आवास योजना तथा स्वच्छता अभियान के विभिन्न घटकों की प्रगति की समीक्षा की गई।
उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने बैठक में उपस्थित बीडीओ, पीओ, बीसी-एलएसबीए, कनीय अभियंता, पीटीए, आवास सुपरवाइजर, आवास सहायक एवं पीआरएस को सभी अवयवों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं का समय पर निराकरण करते हुए पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। समीक्षा बैठक में निदेशक एनईपी अनित कुमार, निदेशक अकाउंट आशुतोष कुमार, डीपीओ वीबीजी राम जी कृष्णकांत सिंह, डीसी सोनम कुमारी सहित ग्रामीण विकास विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र