फायरिंग मामले में सुमन साह गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद
Apr 11, 2026, 16:47 IST
भागलपुर, 11 अप्रैल (हि.स.)। जिले के बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत मधु चौक के समीप फैक्ट्री रोड पर 5 अप्रैल को दो पक्षों के बीच हुए आपसी विवाद में फायरिंग की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की।
सिटी डीएसपी अजय चौधरी ने शनिवार को बताया कि मामले में पहले एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए कांड में संलिप्त अपराधी सुमन साह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया है। इस फायरिंग कांड में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर